10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस एक्ट्रेस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सहेली के घर से चोरी किया सोना

South Actress: फेमस एक्टर सौम्या शेट्टी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपनी सहेली के घर से सोना चोरी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
actress_soumya_shetty_arrest_police_for_robbery_of_one_kg_gold_at_friends_house_.jpg

सौम्या शेट्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Soumya Shetty Arrest: साउथ इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। फेमस एक्ट्रेस पर चोरी करने का बड़ा आरोप लगा है और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस ने चोरी की इस वारदात को अपनी करीबी दोस्त के घर पर ही अंजाम दिया था एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त के घर से सोना चोरी किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर सौम्या को गिरफ्तारी कर लिया है।


खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस सौम्या शेट्टी ने रिटायर्ड भारतीय डाक विभाग कर्मचारी प्रसाद बाबू के घर से चीजे चोरी कि हैं। कहा जा रहा है कि डाक कर्मचारी ने 150 तोले के सोने के गहने चोरी होने की शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस का कहना है कि सौम्या प्रसाद के घर आती जाती रहती थीं। प्रसाद की बेटी मोनिका की अच्छी दोस्त हैं। जिस वजह से उन्होंने ऐसा काम किया है।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने 88 साल की उम्र में शेयर की ये फोटो, बोले- अब मैं बस...

सौम्या शेट्टी ने गिरफ्तारी के बाद चोरी की बात कबूल कर ली है। अब तक 74 ग्राम सोना पुलिस को मिल गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि बाकी सोना उसके पास नहीं है। ऐसे में वो लौटा नहीं सकती। इस पूरे मामले में अभी आगे की कार्रवाई जारी है।