25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंख मारने वाली ​प्रिया के बाद अब मटन वाली लिटिल की फोटो हुई वायरल

आजकर आंख मारने वाले लड़की के बाद अब ताइवान की मटन वाली लिटिल पिच छाई हुई है

2 min read
Google source verification
priya prakash Varrier

priya prakash Varrier

आज के समय में खुद को फेमस करने का सबसे सीधा और शॉर्टकट रास्ता है सोशल मीडिया। सोशल मीडिया किसी को भी रोतों—रात स्टार बना सकता है। हाल ही में वैलेंटाइन डे के दिन मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के आंख मारने वाले एक वीडियों ने उन्हें स्टार बना दिया। लोगों पर प्रिया का ऐसा जूनून सवार हुआ कि एक ही रात में लोगों ने प्रिया को नेशनल क्रश बना दिया। हर तरफ लोग प्रिया की चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे थे। प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से सभी को मदहोश कर दिया था। ऐसे ही आज के समय में कई लोगों ने प्रसिद्धि पायी है।
प्रिया की ही तरह एक और लड़की है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। बता दें आजकर आंख मारने वाले लड़की के बाद अब ताइवान की मटन वाली छाई हुई है। अब लोग इस मटनवाली के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ताइवान की रहने वाली इस मटनवाली को लोग केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं फॉलो कर रहे हैं, बल्कि इनकी दुकान पर भी खूब भीड़ इकट्ठी हो रही है।

इस समय ताइवान ही नहीं बल्कि दुनिया के हर एक कोने में इस मटनवाली की चर्चा हो रही है। बता दें कि लोग इस लड़की के असली नाम से नही बल्कि मटनवाली के नाम से ही जानते हैं। खैर हम आपको बता दें कि मटनकाटने वाली इस लड़की का नाम लिटिल पिच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लिटिल पेशे से एक मॉडल हैं। जो पिछले कुछ महीनों से यह सेल्सगर्ल का काम कर रहीं थीं।
जब से लिटिल ने इस दुकान में काम करना शरू कर किया है यहां ग्राहकों की लंबी लाइन लगने लगी है। वरना एक वक्त ऐसा था जब ये दुकान बंद होने की कगार पर थी। लिटिल के आने से एक ही रात में दुकान की बिक्री कई गुना बढ़ गयी है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग