13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pushpa 2 की शूटिंग से लेकर रिलीज डेट तक, यहां जानें फिल्म से जुड़े बड़े अपडेट्स

फैंस साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर काफी सुपरएक्साइटेड नजर आ रहे हैं. साथ ही इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. चलिए आपको इस फिल्म से जुड़े कुछ बड़े अपडेट्स दे देते हैं, जो आपके बेहद पसंद आएंगे.

2 min read
Google source verification

image

Vandana Saini

Jul 06, 2022

Allu Arjun Film Pushpa 2 Big Updates

Allu Arjun Film Pushpa 2 Big Updates

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. फिल्म ने को कई भाषा में रिलीज किया गया था, लेकिन इसके हिंदी वर्जन ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर फिल्म के डायलॉग्स और गानों को खूब पसंद किया गया. सभी जमकर वायरल हुए. वहीं अब फैंस इस फिल्म के पार्ट टू यानी 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म मेकर्स इस फिल्म को और ज्यादा धमाकेदार बानने के लिए इसमें अच्छा बजट लगा रहे हैं. वहीं बीच-बीच में फिल्म से जुड़ी जानकारियां सामने आती रहती हैं.

400 करोड़ पहुंचा पुष्पा 2 का बजट

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने इस बार फिल्म के बजट को काफी बढ़ा दिया है. इस बार मेकर्स फिल्म को ग्रैंड स्तर पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्म के लिए निर्माताओं ने 400 करोड़ रुपये का बजट रखा है.

यह भी पढ़ें:'Hrithik Roshan से माफी मांगने के लिए दी थी धमकी', Kangana Ranaut ने Javed Akhtar पर लगाया बड़ा गंभीर आरोप

स्टारकास्ट में हुई इस स्टार की एंट्री

साथ ही इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्म के दूसरे पार्ट में तमिल सिनेमा के धांसू स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की एंट्री होने वाली है. फिल्म में विजय सेतुपति को एक खूंखार विलेन के किरदार में देखा जा सकता है.

अल्लू अर्जुन की फीस में हुई बढ़ोतरी

इस बीच खबर ये भी है कि फिल्म 'पुष्पा' की जबरदस्त सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन ने इसके दूसरे पार्ट के लिए अपनी फीस में काफी बढ़ोतरी की है. खबरों की माने तो, अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए पूरे 100 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले हैं.

कब होगी पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू?

वहीं अगर फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करें तो, फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है. खबरों की माने तो, अल्लू अर्जुन-रश्मिका की इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने के आखिर और अगले महीने अगस्त की शुरूआत में फ्लोर पर आ जाएगी.

कब थियेटर पहुंचेगी पुष्पा 2?

अल्लू अर्जुन की ये फिल्म काफी मेगा स्तर पर बनाई जाने वाली है, जिसको लेकर बताया जा रहा है कि इसको बनाने में करीबन 1 साल लग सकता है, जिसको देखते हुए ये फिल्म अगले साल 2023 के आखिर तक सिनेमाघरों में पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस हैंडसम हंक के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करेंगी Samantha Ruth Prabhu