
amitabh bachchan
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की पीरियड ड्रामा फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी’ से बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का पहला लुक सामने आया है। 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' एक तेलुगू फिल्म है। इस फिल्म को साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी बना रहे हैं।
स्वतंत्रता सेनानी की एक बॉयोपिक :
'से रा नरसिम्हा रेड्डी' एक बॉयोपिक है। जो स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट के जरिए दी और उन्होंने अपने लुक को भी शेयर किया है।
ऐसा है लुक:
खबरों की मानें तो चिरंजीवी की फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी’ में वह एक मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फोटो में अमिताभ बढ़ी और घनी सफेद दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं।
अमिताभ का ट्वीट:
खबरों की मानें तो अमिताभ ने इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार को हैदराबाद में की थी। बात दें अमिताभ ने चिरंजीवी का नाम लिखते हुए एक ट्वीट किया। जिसे उन्होंने तेलुगू भाषा में लिखा है।
ये हैं स्टारकास्ट:
इस फिल्म में चिरंजीवी के बेटे राम चरण, सुरेन्द्र रेड्डी, विजय सत्पथी, जगपति बाबू और नयनतारा अहम भूमिका निभाने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म इस साल अंत तक रिलीज हो सकती है।
इतनी लागत की है फिल्म:
चिरंजीवी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी’ 150 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है।
राम चरण को इस अंदाज में किया बर्थ डे विश:
बता दें कि हाल ही में चिरंजीवी के बेटे राम चरण का जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के मौके पर अमिताभ हैदराबाद में मौजूद थे। उन्होंने राम चरण को रेड रोज भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।
Updated on:
29 Mar 2018 02:00 pm
Published on:
29 Mar 2018 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
