
anushka shetty accident sequence for sye raa narasimha reddy set
'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस Anushka Shetty को लेकर बुरी खबर सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार, शूटिंग के दौरान अनुष्का अचानक गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
दरअसल इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म 'Sye Raa Narasimha Reddy ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्टर Chiranjeevi लीड किरदार निभा रहे हैं। 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' की शूटिंग में दोनों स्टार्स काफी व्यस्त है। जब फिल्म के सेट पर जोर-शोर से शूटिंग चल रही थी तभी अचानक अनुष्का शेट्टी को चोट लग गई और उनके पैर की हड्डी टूट गई।
अनुष्का शेट्टी जैसे ही जख्मी हुई वैसे ही उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। अब डॉक्टर ने एक्ट्रेस को आराम करने की सलाह दी है। बात अगर 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' की करें तो, फिल्म में अनुष्का शेट्टी कैमियो रोल में हैं। जब अनुष्का के साथ ये हादसा हुआ तब सुपरस्टार चिरंजीवी भी सेट पर मौजूद थे। अब वो फिल्म के सेट पर कुछ समय बात वापस लौटेंगी।
आपको बता दें, अनुष्का शेट्टी पहली बार किसी फिल्म के सेट पर इस तरह से घायल नहीं हुई है। इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की शूटिंग के दौरान भी एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल हुई थी। बता दें इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Published on:
27 Jun 2019 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
