
नई दिल्ली। देश की सर्वोचन्यालय ने दशकों से चले आ रहे अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद (Ayodhya dispute) पर फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले राम मंदिर बनाने को कह दिया है। कोर्ट के इस फैसले से पूरा देश जश्न मना रहा है। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी की सबसे फेमस सिंगर खुशबू उत्तम ने राम मंदिर पर एक शानदार गाना बना कर अपनी खुशी का इज़हार किया है। उनका बनाया ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।
ये गाना सिंगर खुशबू उत्तम ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल हैं ‘एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना (Ek Tali Saiya Ji Eta Leke Jana) है’। इस गाने को गायिका ने पूरे दिल से गाया है। यहीं वजह है कि गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। पूरे देशवासी खुशबू को इस गाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।
इस गाने को गाने वाली सिंगर खुशबू उत्तम का कहना है कोर्ट के फैसले ये वह बहुत खुश हैं और वो इस फैसले का सम्मान करती हैं। खुशबू का कहना है कि यह देश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों से जुड़ी आस्था का मामला था, कि राम मंदिर अयोध्या में बने। इस पर विवाद था, जो अब हल हो गया। इससे मैं बेहद खुश हूं। अब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, उसके लिए जनजागृति को समर्पित मेरा यह गाना है।
बता दें इस गाने में एक महिला अपने पति से कह रहीं है कि वे अपने ईंट के भट्ठे से श्री राम के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए एक ट्रैक्टर ईंट लेकर जाएं। क्यों कि वह कोर्ट के इस फ़ैसले से बेहद खुश हैं। दिल को छू लेने वाले इस गाने को काजल ने लिखा है और चंदन सिंह ने इसे म्यूजिक दिया है। इस गाने को अब तक 25हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
Published on:
10 Nov 2019 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
