भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे इन दिनों निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धमाल भी मचाया था। लेकिन वह एक बार फिर से अपने एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाग जमाने वाली अभिनेत्रियों में से आम्रपाली एक हैं। साथ ही वह इंडस्ट्री में सबसे विनम्र अभिनेत्री के तौर पर भी मशहूर हैं।