31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khesari Lal Yadav की पत्नी की खूबसूरती के आगे फेल हैं अभिनेत्रियां भी, पति की सफलता के पीछे है कड़ी मेहनत

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर हैं खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) पर्सनल लाइफ को रखते हैं काफी छुपाकर पत्नी को मनाते हैं खुद के लिए लकी

2 min read
Google source verification
Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Wife Chanda Devi

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Wife Chanda Devi

नई दिल्ली। कड़ी मेहनत करने के बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) को सफलता हासिल हुई है। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर्स और एक्टर में से एक है। वह अक्सर अपनी फिल्मों और गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ हमेशा ही चर्चा में रहती है, लेकिन अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह उसे चुपाए ही रखते हैं। फिर चाहे उनकी पत्नी और या बच्चे को लेकर ही क्यों ना हो। तो चलिए आज आपको उनकी पत्नी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने मनाई बेटी संग लोहड़ी, शेयर किया सेलिब्रेशन का Video

2006 में की थी शादी

खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा देवी ( Chanda Devi ) संग शादी की थी। वह काफी लंबे समय तक अपनी पत्नी संग दिल्ली में रहे थे। खूबसूरती के मामले में भी चंदा किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। बच्चों की बात करें तो उनका एक बेटा है और एक बेटी है। खेसारी के बेटे का नाम ऋषभ यादव है और बेटी का नाम कृति यादव है। वैसे आपको बता दें अक्सर खेसारी को अपनी बीवी को लकी चॉर्म बताते हुए सुना गया है। उनका कहना है कि उनके संघर्ष में उनकी पत्नी का भी बहुत हाथ है।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर्स की बेटियों पर पोस्ट कर फंसे Amitabh Bachchan, लोगों ने लगाया वंशवाद का आरोप

2012 में किया था डेब्यू

वैसे यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि खेसारी लाल यादव ने बेहद ही कम समय में अपना मुकाम हासिल किया है। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'साजन चले ससुराल' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने इंडस्ट्री पर कब्जा ही कर लिया। उन्होंने गायक और अभिनेता दोनों के ही रुप में खूब लोकप्रियता हासिल की है।