
फेमस डायरेक्टर का निधन
Director Venugopan Death: इंडस्ट्री से बड़ी खबर आ रही है। फेमस डायरेक्टर वेणुगोपन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वेणुगोपन मलयालम इंडस्ट्री के फेमस निर्देशक में से एक थे। डायरेक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 21 जून को उन्होंने आखिरी सांस ली।
डायरेक्टर वेणुगोपन का अंतिम संस्कार शुक्रवार रात को उनके घर के परिसर में कर दिया गया है। डायरेक्टर के निधन की खबर एक्टर अनूप मेनन ने की है। उन्होनें डायरेक्टर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अलविदा वेणु एटा… एक खूबसूरत आत्मा, अच्छा दोस्त और कमाल का सच्चा फिल्म निर्माता… मुझे याद है कि हमने फिल्म सर्वोपरी पालकरन के सेट पर उनके साथ मजेदार समय बिताया था। आप हमेशा हम सभी के दिलों में याद बनकर रहेंगे।" डायरेक्टर के निधन से उनके फैंस काफी गमगीन हो गए हैं। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।
डायरेक्टर वेणुगोपन की आखिरी फिल्म ‘सर्वोपरी पालकरन’ 4 अगस्त 2017 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों जैसे- ‘सर्वोपरि पलक्करण’, ‘कुसरुथि कुरुप्पु’, ‘शारजाह टू शारजाह’ को डायरेक्ट किया था।
Updated on:
22 Jun 2024, 12:59 PM IST
Published on:
22 Jun 2024, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.