
मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर करेंगे शादी!
Arjun Kapoor Marriage: 'सिंघम अगेन' के विलेन अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ये खुद उनके मामा और बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के नए होस्ट अनिल कपूर ने बताया है। इस खबर के बाद जरूर मलाइका अरोड़ा के फैंस को सदमा लग सकता है, पर अर्जुन कपूर के फैंस इस न्यूज के बाद जरूर खुश हो रहे होंगे।
अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने गलाटा इंडिया के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। उसमें एक सवाल अर्जुन कपूर की शादी से जुड़ा था। एक्टर से उनके घर के सदस्यों और उनके शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़े सवालों के बारे में बातचीत हो रही थी। उनसे पूछा गया कि परिवार में सबसे ज्यादा फैशनेबल कौन है तो उन्होंने खुद का नाम लिया। पत्नी को उन्होंने पॉलिटिकली इनकरेक्ट बताया। फिर उनसे पूछा गया कि घर में अगली शादी किसकी है?
अनिल कपूर ने इसका जवाब देते हुए कहा, "हमारे परिवार में जिसकी अब शादी होगी वह हॉपफुली अर्जुन कपूर हैं।" अब खबर है कि वह मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और एक्टर जल्द शादी भी कर लेंगे।
Updated on:
22 Jun 2024 11:55 am
Published on:
22 Jun 2024 11:55 am
