मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से गुरुवार को ईडी गुवाहाटी ने 'एचपीजेड टोकन' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की। इसमें बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी का झांसा देकर कई निवेशकों को कथित तौर पर ठगा गया था।