
Haryanvi Dancer Monika Chaudhary New Song Najar Lagavega
सपना चौधरी के बाद हरियाणा में बहुत सारे डांसर्स और सिंगर सुर्खियों में बने हुए है। इन्हीं में से एक मोनिका चौधरी भी है। हरियाणवी डांसर मोनिका इन दिनों बहुत पसंद किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले उनका एक डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था। हरियाणवी गाने 'जीरो फिगर' पर वह शानदार डांस करती नजर आई। आजकल वह एक गाने में बोल्ड लुक में नजर आ रही है।
मोनिका चौधरी का जल्द ही नया गाना 'नजर लगावेगा' लॉन्च होने जा रहा है। इस गाने को लेकर वह बहुत उत्साहित है। हरियाणवी डांसर इस गाने में अपने बोल्ड लुक में नजर आएगी। इस गाने का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। मोनिका ने बताया कि यह गाना दिल्ली में शूट किया गया। इस गाने को बोल सुमित बंजारा ने दिए है। उन्होंने ने बताया कि कुछ अलग करने का मन था। हरियाणवी लुक में काफी एलबम व गाने किए है।
साल 2010 में हरियाणा से 'मेरा डोल कुएं में लटके से' गानेे से डांसिंग का सफर शुरू करने वाली मोनिका चौधरी आज हर दिल में राज करती है। फैंस की माने तो सपना के बाद मोनिका चौधरी के खूब पंसद की जा रही है। फिलहाल मोनिका बॉलीवुड में जाने की तैयारी कर रही है।
Updated on:
15 Jun 2019 02:17 pm
Published on:
15 Jun 2019 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
