
sapna choudhary
हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary आए दिन अपने लेटेस्ट डांस वीडियो चर्चा में बनी रहती हैं। दर्शक भी सपना के डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। देखते ही देखते सपना के लाखों में फैंस हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सपना चौधरी के वीडियो जबरदस्त वायरल होते हैं और लोग खूब लाइक्स और कमेंट्स भी करते हैं। सोशल मीडिया पर सपना कभी अपनी पोस्ट के लिए तो कभी अपने डांस वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अबकी बार वह अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।
सपना की अनोखी तस्वीर हुई वायरल
सपना चौधरी की जो लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है उसमे वह गौ सेवा करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर वह एक गाय के पास बैठी उसे प्यार से दुलार रही हैं। सपना के फैंस को उनकी यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस तस्वीर को खुद सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
प्रियंका से मिली थीं सपना
पिछले दिनों चर्चा थी कि सपना चौधरी कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने जा रही हैं। उस समय उनकी भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और प्रियंका वाड्रा के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही सामने आया कि सपना कोई चुनाव नहीं लड़ रही। अब खबर आ रही है सपना चुनाव तो नहीं लड़ेंगी लेकिन कांग्रेस के चुनाव प्रचार में जरूर शामिल होंगी।
सपना की ये तस्वीर मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस के प्रचार-प्रसार के दौरान की है। जिसमें वह दर्शकों का अभिवादन करती नजर आ रही हैं।
Updated on:
28 Apr 2019 03:13 pm
Published on:
28 Apr 2019 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
