1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर के तालाब में इस एक्ट्रेस ने की ये हरकत, वीडियो Leak होने के बाद मांगनी पड़ी माफी

Actress Jasmine Jaffer: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस जैस्मिन जाफर का मंदिर के तालाब से एक वीडियो लीक हुआ था। जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। अब उसी के चलते उन्हें माफी मांगी पड़ी है।

2 min read
Google source verification
Jasmine Jaffer washing feet in Guruvayur Templ

जैस्मिन जाफर की इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर

Actress Jasmin Jaffar: बिग बॉस 19 इस समय चर्चा में हैं, लेकिन उससे पहले शुरू हुआ बिग बॉस मलयालम भी चर्चा में आ गया है। बिग बॉस मलयालम 6 फेम जैस्मिन जाफर ने मंदिर में कुछ ऐसा कर दिया है जिससे पूरा मंदिर प्रशासन उनके खिलाफ खड़ा हो गया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला…

जैस्मिन जाफर का हुआ था वीडियो वायरल (Actress Jasmin Jaffar)

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इन्फ्लुएंसर किसी भी हद तक चले जाते हैं, ऐसा ही कुछ जैस्मिन जाफर ने किया। जैस्मिन ने हाल ही में गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर गई थी और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वहां का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मंदिर के पवित्र कुंड में पैर धोती नजर आईं। इस वीडियो के वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया। इस कुंड को लेकर मान्यता है कि भगवान कृष्ण स्वयं यहां पारंपरिक अनुष्ठान से पहले स्नान किया करते थे।

जैस्मिन ने पैर धोने की वजह से मांगी माफी (Jasmin Jaffar Hindu temple performs purification rituals)

जैस्मिन का जो वीडियो लीक हुआ उसका एक कारण यह भी था कि मंदिर में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना सख्त मना है। साथ ही, मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश भी वर्जित है। देवस्वोम प्रबंधक ओ.बी. अरुण कुमार ने जैस्मिन की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जैस्मिन ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

जैस्मिन ने विवाद बढ़ता देखा तो रील तुरंत डिलीट कर दी और सोशल मीडिया पर एक माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा, "मैं जानती हूं कि मेरे इस वीडियो से उन सभी लोगों को दुख पहुंचा है, जो मुझे प्यार करते हैं। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं।"

जैस्मिन है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Jasmin Jaffar Instagram)

बता दें, जैस्मिन जाफर केरल की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस भी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा और यूट्यूब पर 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें बिग बॉस मलयालम सीजन 6 की कंटेस्टेंट के तौर पर खास पहचान मिली थी, जहां वे सेकंड रनर-अप रही थीं। जैस्मिन शो के दौरान भी काफी विवादों का हिस्सा बनी थीं, जब सह-कंटेस्टेंट गैबरी जोस के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं, जबकि उनकी सगाई पहले ही हो चुकी थी। शो से बाहर आने के बाद उनके मंगेतर अफजल अमीर ने उनसे सगाई तोड़ ली थी।

Story Loader