पीटीआई की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एक्टर कलाभवन नवास जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसके कर्मचारियों ने उन्हें इसकी सूचना दी थी। एक्टर को शुक्रवार की शाम को चेक आउट करना था, लेकिन जब वह चेक आउट के लिए लंबे समय तक बाहर नहीं पहुंचे तो होटल के कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में पाए गए। आनन-फानन में एक्टर को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अब शक है कि कलाभवन को दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई। इस खबर के आने के बाद इंडस्ट्री में मातम छा गया है। उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे।