
Anushka Shetty Marriage
Anushka Shetty Marriage: साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी जिनका नाम अक्सर 'कल्कि 2898 एडी' के एक्टर प्रभास से जोड़ा जाता रहा है, वह शादी करने जा रही हैं। वह फेमस प्रोड्यूसर के साथ सात फेरे लेंगी। खबर है कि शादी इसी साल होगी। इस खबर के बाद प्रभास के फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे है।
प्रभास भी साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। उनकी फैन फॉलोइंग भी शानदार है। ऐसे में फैंस का कहना है कि अनुष्का शेट्टी की शादी की बात सुनकर ुप्रभास का दिल टूट गया होगा। अक्सर दोनों को लेकर खबरें आती थी कि अनुष्का और प्रभास दोनों रिश्ते में हैं और जल्द शादी करेंगे, पर अब ऐसा होना मुश्किल है। अनुष्का ने अपने लिए प्रभास को नहीं फेमस प्रोड्यूसर को चुना है।
अनुष्का शेट्टी कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। खबर ये भी है कि ये दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों की सगाई भी हो गई है। फिलहाल अनुष्का शेट्टी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें, अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में साथ काम किया था। इसके बाद ही दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं।
Updated on:
21 May 2024 02:09 pm
Published on:
21 May 2024 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
