
Kamal Haasan Birthday: कमल हासन साउथ फिल्म इडंस्ट्री के मल्टीटैलेंटेड सुपरस्टार हैं। शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि सिंगर, डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर में लगभग सभी साउथ भाषाओं में काम किया है। उन्होंने एक ही मूवी में 10 कैरेक्टर निभाए थे
फिल्म में 10 कैरेक्टर निभाकर तोड़े रिकार्ड्स
कमल हासन अपनी फिल्मों में अक्सर एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। 'चाची 420', 'विश्वरूपम' और 'इंडियन' जैसी कई फिल्में में कमल हासन ने शानदार काम किया है। उन्होंने 'दशावतारम’ में 10 कैरेक्टर निभाए थे। इस मूवी में कमल हासन ने हीरो से लेकर विलेन और कई सपोर्टिंग रोल किये हैं।
साल 2008 में रिलीज हुई 'दशावतारम' से कमल हासन ने एक तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इतनी ज्यादा कमाई करने वाली 'दशावतारम' पहली तमिल फिल्म थी।
हासन का फिल्मी कॅरिअर
कमल हासन पिछली बार फिल्म विक्रम में नजर आए थे। मूवी ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया था. अब कमल हासन 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएगें। प्रभास की इस फिल्म में कमल हासन विलेन के रोल में दिखेगें। इसके अलावा एक्टर के पास 'इंडियन 2' फिल्म भी है जो अगले साल यानी 2024 में थिएटर्स में दस्तक देगी।
Published on:
07 Nov 2023 12:06 pm

बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
