
12th Fail Box Office Collection: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 1 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है। वीकेंड शनिवार और रविवार को 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस मूवी ने 11वें दिन यानी सोमवार को लगभग 1.46 करोड़ का बिजनेस किया।
सैकनलिक की रिपोर्ट्स के हिसाब से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडिया अब तक 23.1 करोड़ की कमाई की है, जबकि ग्रॉस में ये फिल्म 25.5 करोड़ कमा चुकी है।
कन्नड़-तेलुगु में भी बज रहा डंका
विक्रांत मैसी और पल्लवी लालवानी की इस मूवी की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। हालांकि, उन दोनों भाषाओं में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं है।
तेलुगु में '12वीं फेल'’ ने तीन दिन में सिर्फ 6 लाख कमाए, कन्नड़ में फिल्म ने केवल 4 लाख की ही कमाई कर पाई है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी '12वीं फेल' अच्छा बिजनेस कर रही है।11 दिनों में विक्रांत मैसी की फिल्म ने दुनियाभर में 26.6 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Published on:
07 Nov 2023 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
