माना जा रहा है कि डायरेक्टर शिवा की फिल्म 'कंगुवा' तमिल भाषा के मशहूर तमिल नोवल वेल परी पर आधारित है। वेल परी में एक ऐसे महान योद्धा की कहानी है, जिसने कभी चोल, चेर और पांड्या के सामने हार नहीं मानी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार कंगुवा में सूर्या उसी वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको उनका डबल रोल भी देखने को मिलेगा। साथ ही खलनायक के किरदार में बॉबी देओल खूंखार लुक में नजर आएंगे।