15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडस्ट्री का ‘अंबानी’, 100 करोड़ की 369 गाड़ी का कलेक्शन, 1 साल में 35 फिल्में, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: फेमस एक्टर जिन्होंने यौन उत्पीड़न पर इंडस्ट्री का सच बताया था। जो फिल्में कर बना चुके हैं कई रिकॉर्ड़…

2 min read
Google source verification
Mammootty Birthday

Mammootty Birthday

Famous Actor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री का ये फेमस एक्टर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहा है। इन्हें लोग इंडस्ट्री का मुकेश अंबानी कहते हैं। ये इतने अमीर हैं कि इनके पास केवल कार का कलेक्शन ही 100 करोड़ का है। तो आप मान सकते हैं कि आखिर इन्हें अंबानी क्यों कहा जाता है। हाल ही में हेमा कमिटी रिपोर्ट पर इनका बयान खूब वायरल हुआ था। इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी थी। हम बात कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार ममूटी की। आइये इनके बर्थडे पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

ममूटी ने 1 साल की है 35 फिल्में (Mammootty Birthday)

ममूटी का जन्म 7 सितंबर 1951 को चंदिरूर में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरमबिल इस्माइल है। इनकी एक्टिंग के इतने फैन ही कि इन्होंने एक साल में 35 फिल्में कर एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। वहीं, ममूटी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हुआ है। इसमें ज्यादातर ममूटी ने मलयालम में काम किया है। इसके अलावा वह तमिल, तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। ममूटी कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, ममूटी अपने लंबे और सफल करियर में तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं और भारत सरकार ने उन्हें 'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया है।

एक्टर ममूटी के पास दस-बीस नहीं बल्कि 369 कारें है और बताया जाता है कि उनकी सभी कारों की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ममूटी ने खूब शोहरत के साथ ही खूब दौलत भी कमाई है। 'द फाइनेंशियल एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक मलयालम एक्टर की टोटल नेटवर्थ 340 करोड़ रुपये है। वहीं, यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि एक शानदार अभिनेता होने के अलावा ममूटी वकील भी हैं। हाल ही में जब जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने कई महिला एक्टर्स को अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत करने का साहस दिया तो सुपरस्टार ममूटी ने ऐसे मे इस कमेटी का समर्थन किया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव की बात भी की थी।

यह भी पढ़ें : 24 घंटे भी हार्दिक से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाई नताशा, मुंबई आते ही पहुंची ससुराल, फोटो आई सामने