नताशा अपने इंस्टाग्राम पर सारी अपडेट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने मुंबई से जाने की तलाक की और मुंबई आने की हर खबर अपने फैंस को दी है। उनके फैंस भी उनको काफी फॉलो करते हैं, पर जब वह अपने ससुराल गई तो उन्होंने कोई फोटो शेयर नहीं की। बल्कि जो फोटो सामने आई है वह हार्दिक पांड्या की भाभी यानी कुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी ने शेयर की है। दरअसल, नताशा बेटे अगस्त्य को तलाक के बाद पहली बार उनके पिता हार्दिक पांड्या से मिलाने के लिए उनके घर लेकर गई थीं। इस दौरान अगस्त्य पंखुड़ी की गोद में बैठे हुए कहानी सुन रहे हैं और काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो नताशा ने नहीं बल्कि खुद पंखुड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली है। इस बीच लोगों ने हार्दिक पांड्या को काफी मिस किया, क्योंकि हार्दिक कहीं भी नजर नहीं आए। ऐसे में फैंस का मानना है कि अगस्त्य ही है जो अपने मां-पापा को एक कर सकते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि नताशा हार्दिक के बिना नहीं रह पा रही हैं इसलिए ही वह मुंबई आ गई हैं।