24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की शादी की रस्में हुई शुरू, इस खास जगह लेंगे सात फेरे

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Marriage: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 21 Oct 2024, 4:09 PM IST

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala marriage

शोभिता और नागा की शादी की तैयारियां शुरू

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Marriage: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। शादी से जुड़ी कुछ रस्में भी होने लगी है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है। अब फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब दोनों शादी के बंधन में बंधे।

3 साल डेटिंग के बाद शादी करेंगे नाता और शोभिता

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त 2024 को सगाई की थी। दोनों पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। शोभिता और नागा की शादी के रस्में शुरू हो गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पसुपु दंचदम समारोह की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शोभिता अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं और शादी के पहले की रस्में करती दिख रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए शोभिता ने कैप्शन में लिखा, "गोधूमा रयि पसुपु दंचतम और इस तरह यह शुरू होता है।"

यह भी पढ़ें: बेटे की सगाई के बीच ससुर नागार्जुन का पुराना वीडियो वायरल, बहू शोभिता को बताया ‘Hot & Attractive’

राजस्थान में शादी करेंगे नागा और शोभिता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभिता और नागा की शादी राजस्थान में होगी। इसके लिए कपल ने राजस्थान में एक 5 स्टार होटल भी बुक कर लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों इस साल के आखिर या फिर अगले साल 2025 में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी शादी की डेट और जगह को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग