30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday special:नम्रता ने 14 साल बड़े महेश को छोड़, 4 साल छोटे महेश से रचाई शादी, वजह आपको हैरान कर देगी

अपने जमाने की खूबसूरत एकट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं

2 min read
Google source verification
namrata shirodkar, mahesh babu

namrata shirodkar, mahesh babu

अपने जमाने की खूबसूरत एकट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूरी बनाने वाली नम्रमा ने 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम दर्ज कराया था। मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करान के बाद से ही वो सुर्खियों में आ गई थीं। इस खिताब को जीतने के बाद नम्रता यहीं नहीं रुकी। उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भी कड़ी मेहनत की। लेकिन यहां वो पांचवें स्थान पर रही थीं।

नम्रता का जन्म महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी, 1972 को हुआ। मशहूर अभिनेत्री रही शिल्पा शिरोडकर नम्रमा की बड़ी बहन हैं। यहीं नहीं इनकी दादी मीनाक्षी भी बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं।
नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म 'पूरब की लैला, पश्चिम का छैला' साइन की थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद वह एक सुपरहिट फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त के साथ दिखाई दीं। एक सफल फिल्म होने के बाद भी इसका कोई प्रभाव नम्रता के करियर पर नहीं पड़ा।

फिल्म 'पुकार', 'हेराफेरी', 'अस्तित्व' 'कच्चे धागे', तेरा मेरा साथ रहे' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में नम्रता ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन इन फिल्मों में इनका सहयोग कम था. इसके बाद उन्होंने दक्षिण की फिल्में करनी शुरू कर दीं।

नम्रता आखिरी बार फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' और 'रोक सको तो रोक लो' (2004) में नजर आई थीं। फिल्म 'वास्तव' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के तौर पर आईफा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शादी के बाद उन्होंने अपनी अभिनय की जिंदगी से मुंह मोड़ लिया और पारिवारिक जिंदगी में व्यस्त हो गईं। फोटो में अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर के साथ नम्रता।

महेश मांजरेकर के साथ रहा अफेयर:
फिल्म 'वास्तव' की शूटिंग के दौरान नम्रमा का अफेयर महेश मांजरेकर के साथ हुआ, लेकिन वे ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाया। लेकिन इनके अफेयर के चर्चे तेजी से बॉलीवुड के गलियारों में चल रहे थे। साल 2000 में तेलुगू फिल्म 'वानसी' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। महेश बाबू, नम्रता से उम्र में तीन साल छोटे हैं। मगर कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए- गौतम और सितारा हैं।

ये भी पढ़ें

image