11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परदेस में इस मशहूर एक्टर का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हड्डी, बुरा हुआ हाल

फेमस एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी (Naveen Polishetty) का अमेरिका में बाइक एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में एक्टर को चोट पहुंची है जिससे रिकवर होने में समय लगेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Mar 28, 2024

naveen_polishetty_bike_accident_news.jpg

नवीन पॉलीशेट्टी बाइक एक्सीडेंट

साउथ के सुपरस्टार नवीन पॉलीशेट्टी (Naveen Polishetty) हाल ही में अमेरिका में एक बाइक एक्सीडेंट का शिकार हो गए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की जानकारी एक्टर की टीम ने दी। हालांकि नवीन ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस बारे में कोई बयान शेयर नहीं किया है।

एक्टर ने दी ये जानकरी
नवीन पॉलीशेट्टी की टीम से मिली जानकरी के अनुसार, एक्टर का बाइक एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में एक्टर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उनकी टीम के एक सदस्य ने बताया, ''नवीन अमेरिका के डलास में अपनी बाइक चला रहे थे, तभी उन्होंने नियंत्रण खो दिया। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन वह फिसल गया, जिसकेकारण उनके हाथ में चोट लग गई और उनका हाथ टूट गया।''

यह भी पढ़ें: आज ये फिल्में कर रही ओटीटी पर ट्रेंड, चेक करें लिस्ट, कहीं आपसे तो नहीं छूटी कोई बेहतरीन हिट

OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें




नवीन पॉलीशेट्टी की अपकमिंग फिल्में
एक्टर को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में देखा गया था। इस रॉम-कॉम को अच्छे रिव्यू मिले और फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए एक्टर की खूब तारीफ भी हुई। वहीं अब नवीन श्रीलीला के साथ कल्याण शंकर की 'अनागानागा ओका राजू' (Anaganaga Oka Raju) की भी शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म पर पिछले कुछ समय से काम चल रहा है।