फिल्म (Thammudu) 4 जुलाई को रिलीज होगी और इसमें नितिन एक प्रशिक्षित तीरंदाज के रोल में हैं। कहानी अंबरगोडुगु
(Ambaragodugu) नाम की एक रहस्यमयी जगह पर आधारित है, जहां जाना और वहां से बाहर आना बेहद मुश्किल है। यह जगह अजीब और डरावने किरदारों से भरी हुई है, और एक बार जो इसमें दाखिल होता है, उसका बाहर आना नामुमकिन जैसा होता है। ट्रेलर और लया की वापसी ने दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह पैदा कर दिया है।