Pavitra Jayaram Died In Car Accident: तेलुगु टेलीविजन सीरीज 'त्रिनयनी' में तिलोत्तमा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ‘पवित्रा जयराम’ (Pavitra Jayaram Died) की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह हादसा आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के पास हुआ।
एक्ट्रेस की मौके पर मौत
जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच हैदराबाद से वानापर्थी आ रही एक बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। जिसके बाद दर्दनाक हादसे में अभिनेत्री की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है, यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे लौटते समय हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे ने मनोरंजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।