30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग पर क्या बोले प्रकाश राज, चंद्रयान का ‘मजाक उड़ाता ट्वीट’ कर हुए थे बुरी तरह ट्रोल

Prakash Raj on Chandrayaan3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले ट्वीट पर ट्रोल होने के बाद प्रकाश ने सफाई भी दी थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Chandrayaan

Prakash Raj on Chandrayaan3: भारत चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कराने वाला पहला देश बन गया है। इसरों ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्‍पेसक्राफ्ट उतारा है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने भी देश और देश के वैज्ञानिकों के बधाई दी है। प्रकाश राज के इस ट्वीट पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं, इसकी वजह ये है कि 2 दिन पहले चंद्रयान पर अपने एक ट्वीट को लेकर प्रकाश सोशल यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

प्रकाश राज को 21 अगस्त को किए अपने ट्वीट के लिए एंटीनेशनल तक कहा गया था। लगातार ट्रोल होने के बाद प्रकाश ने इस पर सफाई दी थी और कहा था कि ये सिर्फ एक मजाक था। उनका मकसद किसी चायवाले की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। चंद्रयान की लैंडिंग के बाद अब प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत और मानव जाति के लिए गौरव का क्षण.. धन्यवाद ISRO, Chandrayaan3, VikramLander और ऐसा करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। यह हमें हमारे ब्रह्मांड के रहस्य का पता लगाने और जश्न मनाने के लिए रास्ता तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को टक्कर देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी! एक ही तारीख पर आ रही दोनों की फिल्में