टॉलीवुड

फैन की मदद के लिए पहुंचे ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन, वजह सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Allu Arjun Helped Fan: अल्लू अर्जुन ने अपने स्वैग और फिल्मों से लाखों दिलों को जीता है। फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' साल 2021 की सबसे बड़ी रिलीज फिल्म बनी जिसने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया। फिल्म को रिलीज हुए कई महीने हो चुके हैं, लेकिन अल्लू अर्जुन का क्रेज अब भी बरकरार है। हाल ही उन्होंने अपने फैन की बड़ी मदद की है, जिसकी वजह से भी वो चर्चा में आ गए हैं।

2 min read
Feb 11, 2023
Pushpa Star Allu Arjun Helped Fans Father For His Treatment

Allu Arjun Helped Fan: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका फैन बेस भी बहुत बड़ा है। हालांकि फिल्म 'पुष्पा' को रिलीज हुए कई महीने हो चुके हैं, लेकिन अल्लू अर्जुन का क्रेज अब भी बरकरार है। अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर छाप छोड़ने वाले और सफलता के शिखर पर पहुंचने वाले अल्लू अर्जुन पर फिलहाल तारीफों की बौछार हो रही है। दरअसल, हाल ही में उनके एक बड़े फैन ने सोशल मीडिया पर अल्लु अर्जुन द्वारा की गई मदद का विवरण देते हुए उन्हें धन्यवाद किया है।


साउथ के स्टार्स और फैन के बीच है अनोखा रिश्ता


कई वर्षों से साउथ सिनेमा के स्टार्स और उनके फैन के बीच का रिश्ता बहुत ही मजबूत रहा है। साउथ स्टार्स के फैन्स अपने फेवरेट एक्टर के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये स्टार्स भी अपने फैन्स के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार भी रहते हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने एक फैन की मदद की है, जिसकी वजह से उनके ऊपर तारीफों की बौछार हो रही है।


अल्लू अर्जुन के फैन के पिता को हुई थी ये बीमारी


दरअसल, अर्जुन कुमार नामक अल्लू अर्जुन के एक फैन के पिता फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे। उनके इलाज के लिए 2 लाख रुपयों की जरूरत थी। वहीं अल्लू अर्जुन ने अपने इस फैन को केवल धैर्य बंधाया, बल्कि फैन को वित्तीय सहायता भी दी। इस बात की जानकारी 'ट्रेंड्स अल्लू अर्जुन' नाम के ट्विटर अकाउंट से दी गई।


अल्लू अर्जुन ने फैन की इस तरह से की मदद


फैन के परिवार की एक फोटो शेयर करते हुए 'ट्रेंड्स अल्लू अर्जुन' ने कैप्शन दिया,"मानव रूप में भगवान... अल्लू अर्जुन... हमारे Co AA फैन की समस्या के बारे में जानने के बाद, डेमी गॉड #अल्लूअर्जुन ने अपनी टीम के साथ उनके परिवार के लिए हर संभव मदद की।"


जल्द आएगा फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल


इससे पहले इसी फैन पेज ने अर्जुन कुमार के पिता की मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर मदद की अपील की थी। बता दें, अल्लू अर्जुन की स्टाइल से भरपूर फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल जल्द ही पर्दे पर आएगा। अल्लू अर्जुन फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक बार फिर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और उनकी जोड़ी भी दर्शकों को खूब लुभाएगी।

यह भी पढ़ें: 'पठान' में सलमान खान और शाहरुख खान के सीन को लेकर राकेश रोशन ने दिया बयान, कहा - 'सोचने का वक्त...'

Published on:
11 Feb 2023 02:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर