3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंसी RRR

फिल्म RRR आज यानी 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चक्कर में फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। मगर रिलीज होने से पहले ही फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 07, 2022

रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंसी RRR

रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंसी RRR

साउथ फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'RRR' को इन दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के खिलाफ तेलंगाना हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गई है। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने पहले ही निर्देशकों को परेशानी में डाल रखा है अब PIL दाखिल कर फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की गई है।

बात ये हुई की, आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के अंडरराजवरम में रहने वाली एक छात्र अल्लूरी सौम्या ने फिल्म के लेखक और निर्माताओं के खिलाफ इतिहास में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ‘RRR’ में अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के तथ्यों को बदलने की बात को लेकर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करवाई है। PIL में कहा गया है कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, इसलिए फिल्म के विरुद्ध सेंसर सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाए।

हालांकि इस मामले में RRR मेकर्स की तरफ से कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है। इस केस की सुनवाई जस्टिस उज्जवल भूयन और जस्टिस वैंकटे्शवर रेड्डी ने की थी, अब अगली सुनवाई भी जस्टिस उज्जवल भूयन और जस्टिस वैंकटे्शवर रेड्डी ही करेंगे। याचिकाकर्ता ने अल्लूरी और सीता के बीच रोमांस को गलत बताते हुए इसका विरोध किया है। यह फिल्म भारत के सबसे प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है।

आपको बता दें, बता दें, बाहुबली जैसी शानदार फिल्म बना चुके एस एस राजामौली ने RRR का डायरेक्शन किया है। फिल्म पर मोटी रकम खर्च की गई है। तीन बड़े सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर, रामचरण और आलिया भट्ट को साथ लाया जा रहा है। इस भव्य फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है जिसे ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला है।

यह भी पढ़े -इन बॉलीवुड ऐक्ट्रेस का क्रिकेटर्स के साथ जुड़ चुका है नाम, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी शामिल
यह भी पढ़े - अर्चना पूरन सिंह को रात 10 बजे आया था शादी करने का ख्याल, इस एक्टर के साथ 11 बजे पहुंच गई थी मंदिर

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग