
Rajinikanth Daughter Aishwarya 60 Sovereigns Of Gold And Diamond Jewellery Get Stolen
Rajinikanth Daughter's Jewellery Get Stolen: रजनीकांत की बड़ी बेटी और साउथ के सुपरस्टार धनुष की पहली पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी के गहने उनके घर से चोरी हो गए हैं। इस संबंध में ऐश्वर्या ने चेन्नई के तेनामपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। ऐश्वर्या का दावा है कि उनके चेन्नई स्थित घर से 60 तोले सोने और हीरे के गहने गायब हैं। तेनमपेट पुलिस ने आईपीसी की धारा 381 के तहत मामला दर्ज किया है। ऐश्वर्या ने इस बात की भी पुष्टि की है कि उन्होंने आखिरी बार गहनों को अपनी बहन की शादी में देखा था।
बहन की शादी में किया था गहने का आखिरी बार इस्तेमाल
ऐश्वर्या के गायब हुए ज्वैलरी की कीमत 3.60 लाख रुपए है। बताया जा रहा है कि इन गहनों का वजन करीब 60 तोला है। ऐश्वर्या ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2019 में अपनी बहन सौंदर्या की शादी के समय गहनों का इस्तेमाल किया था। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में ऐश्वर्या ने कहा है कि उन्होंने गहने घर के लॉकर में रख दिए थे। उन्होंने बताया कि उनके अलावा कुछ नौकर इस बारे में जानते थे।
कई बार कई जगहों पर किया गया था गहनों को शिफ्ट
ऐश्वर्या ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि साल 2021 में उनकी ज्वैलरी को तीन जगहों पर शिफ्ट किया गया था। उन्होंने खुलासा किया है कि गहनों को उनके पति धनुष के घर में भी ले जाया गया था। सितंबर 2021 में ये ज्वेलरी चेन्नई के सेंट मैरी रोड स्थित उनके अपार्टमेंट में रखी गई थी। इसके बाद अप्रैल 2022 में लॉकर्स को उनके पॉज गार्डन वाले घर ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: 'आशिकी' फेम दीपक तिजोरी के साथ 2.6 करोड़ का फ्रॉड, एक्टर ने इस फिल्म नर्माता पर लगाया आरोप
ऐश्वर्या ने तीन लोगों पर जताया चोरी का शक
ऐश्वर्या ने यह भी जानकारी दी है कि लॉकर्स की चाबियां सेंट मैरी रोड स्थित घर में हैं। 10 फरवरी को जब ऐश्वर्या ने तिजोरी खोली तो उन्होंने देखा कि उनकी शादी के गहने वहां से गायब हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी शिकायत में अपनी नौकरानी ईश्वरी, लक्ष्मी और ड्राइवर वेंकट पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे तीनों अक्सर सेंट मैरी रोड स्थित उसके अपार्टमेंट में आते थे।
इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं ऐश्वर्या
बता दें, ऐश्वर्या रजनीकांत ने 2004 में धनुष के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दंपति के दो बच्चे हैं। पिछले साल 2022 में दोनों अलग हो गए, जिससे उनके प्रशंसकों को काफी झटका लगा। बात करें ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट कि तो वह अपने पिता और सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'लाल सलाम' में गेस्ट के रूप में नजर आएंगी। ऐश्वर्या फिलहाल अपनी फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के मौके पर वह शूटिंग के लिए तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों में जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 74 साल की उम्र में हेमा मालिनी ने हवा में उड़ते हुए किया बैले डांस, मां को देख गदगद हुई ईशा देओल
Published on:
20 Mar 2023 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
