26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय की शादी में काले पाउच में सील हुए फोन, कड़ी है सुरक्षा

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी तेलुगु परंपरा से संपन्न हो चुकी है, लेकिन फोटो का फैंस इंतजार कर रहे हैं। कपल ने अपनी शादी में बेहद टाइट सिक्योरिटी रखी है।

2 min read
Google source verification
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी तेलुगु परंपरा से संपन्न हो चुकी है, लेकिन फोटो का फैंस इंतजार कर रहे हैं। कपल ने अपनी शादी में बेहद टाइट सिक्योरिटी रखी है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: आखिरकार साउथ सिनेमा के सबसे फेमस कपल रहे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी शादी की मंजिल तक पहुंच ही गई। आज यानी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित एक बेहद निजी और भव्य समारोह में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। इस शादी का इंतजार न केवल उनके परिवार को था, बल्कि करोड़ों फैंस भी 'विरोश' (VIROSH) को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेताब थे।

दो अलग-अलग संस्कृतियों का हुआ संगम (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding)

शादी की रस्में आज सुबह पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुईं। विजय और रश्मिका ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। लेकिन यह जश्न यहीं खत्म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि रश्मिका कर्नाटक के कूर्ग (कोडावा) परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए शाम को कोडावा परंपरा के अनुसार भी एक विशेष समारोह आयोजित किया गया है। जो शाम 4 बजे शुरू हो जाएगा।

रश्मिका और विजय की शादी के बाद फोटो नहीं आई सामने

फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे वो आया तो सही लेकिन केवल जानकारी। रश्मिका और विजय की फोटो सामने अभी तक नहीं आ पाई है। कपल ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा है और कोई फोटोज लीक न कर दे इसकी खास व्यवस्था की हुई है। रश्मिका और विजय ने शादी में 'नो फोन पॉलिसी' लागू की थी।

रश्मिका और विजय ने रखा नो फोन पॉलिसी नियम

वेन्यू के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। पपाराजी ने दिखाया कि मेहमानों के फोन को काले रंग के पाउच में सील करके रखा गया था ताकि कोई भी तस्वीर लीक न हो सके। हालांकि, इस कड़ी सुरक्षा के बावजूद उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ धुंधली झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहीं।

टीम ने बांटी मिठाइयां, बच्चों के खिले चेहरे

शादी संपन्न होते ही विजय और रश्मिका की टीम होटल के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों और पैपराजी के पास पहुंची। कपल की ओर से सभी को मिठाइयां बांटी गईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें टीम वेन्यू से कुछ दूर खड़े फैंस और गरीब बच्चों को मिठाई के डिब्बे देते हुए नजर आ रही है। भले ही कपल अभी तक मीडिया के सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी इस उदारता ने सबका दिल जीत लिया।