सामंथा को 2022 में मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला था। उन्होंंने हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर स्वस्थ खाने और कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचने के महत्व के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन करने पर भी अपनी गलती स्वीकार की। सामंथा ने कहा, ''मैंने अतीत में गलतियां की हैं जब मुझे कुछ भी नहीं पता था लेकिन, अब मैंने कई ऐसे विज्ञापन लेना बंद कर दिया है। मैं जो कहती हूं, उसे खुद भी करती हूं।''