
sapna choudhary
हरियाणी डांसर, सिंगर सपना चौधरी Sapna Choudhary हमेशा अपने डांस सॉग्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर दिन उनका कोई ना कोई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। कुछ समय पहले केवल हरियाणा में पहचानी जाने वाली को सपना को आज पूरा देश जानता है।
ग्रीन कलर के सूट में सपना ने बरपाया कहर
इन दिनों सपना का एक वीडियो यू-ट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना ग्रीन कलर का सूट पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो 'ठेके वाली गली' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सपना के इस डांस को अबतक 9.7 मिलियन बार यानी 97 लाख बार देखा जा चुका है।
बिग बॉस में एंट्री के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में लगे चार चांद
बिग बॉस 11 में एंट्री के बाद सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी में चार चांद गए है। सपना पहले केवल स्टेज शो करती थीं अब वो डांस एल्बम और फिल्मों में भी नजर आती हैं। पिछले साल सपना की फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हुई थीं। उनकी फिल्म भले ही कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।
Updated on:
02 Jun 2019 06:03 pm
Published on:
02 Jun 2019 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
