15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘निकिता रॉय’ के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने की बेटे कुश सिन्हा की तारीफ, सोनाक्षी को किया टैग

Nikita Roy Kush Sinha Movie: शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेटे कुश सिन्हा की पहली फिल्म आने की वजह से उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Shatrughan Sinha Praises Kush Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने की बेटे कुश सिन्हा की तारीफ

Shatrughan Sinha Praises Kush Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म निकिता रॉय 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसे लेकर पूरा सिन्हा परिवार काफी खुश है। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के ट्रेलर को एक बार फिर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बेटे कुश सिन्हा की तारीफ की है। दूसरी तरफ उन्होंने बेटी सोनाक्षी सिन्हा और अन्य स्टार्स को टैग किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने की बेटे कुश सिन्हा की तारीफ (Shatrughan Sinha Praises Kush Sinha)

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे कुश की तारीफ में एक पोस्ट करते हुए लिखा, “सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'निकिता रॉय'... हमारे प्रतिभाशाली बेटे कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है जो 27 जून 2025 को रिलीज हो रही है। अद्भुत प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस रोमांचक थ्रिलर को जरूर देखें... अद्भुत #सोनाक्षी सिन्हा, बेहतरीन अभिनेत्री, परेश रावल, शानदार अर्जुन रामपाल, और अन्य। टीम #निकिता रॉय को बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद।”

यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा ये फेमस एक्टर, बोला- मैं मर जाउंगा, मुझे कैंसर…

कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी हैं निकिता रॉय (Film Nikita Roy Directed By Kush Sinha)

कुश सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म निकिता रॉय एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है जिसका ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है और जो दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। इसी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे की फिल्म देखने की लोगों से अपील की है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा को उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं केवल टैग करते हुए एक अच्छी एक्ट्रेस बताया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच आज भी मतभेद हैं।

फिल्म मां के साथ निकिता रॉय का होगा क्लैश (Nikita Roy Release Date)

बता दें, फिल्म निकिता रॉय ( Nikita Roy) 27 जून को कन्नप्पा और मां के साथ ही रिलीज हो रही है। मूवी में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा, परेश रावल, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस टकराव को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चुप्पी भी तोड़ी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने काजोल की फिल्म मां पर की बात

सोनाक्षी ने जूम से बात करते हुए कहा, “हम यह अनुमान नहीं लगा सकते कि कौन सी फिल्म चलेगी या कौन सी नहीं। हमें कभी नहीं पता था कि हमारी फिल्में एक-दूसरे से टकराएंगी। ईमानदारी से कहूं तो मैं यह सबके लिए महसूस करती हूं। हम पहले व्यक्ति नहीं हैं जिनकी फिल्में आपस में टकरा रही हैं। इससे पहले भी कई अन्य अभिनेताओं की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुकी हैं।"