4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Top Hashtag Trend in 2017: बॉलीवुड पर भारी साउथ इंडियन फिल्म

ट्विटर पर इंडियन इंटरटेनमेंट सेगमेंट में सबसे ज्यादा 3 टॉपिक ट्रेंड में रहे...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 6 Dec 2017, 1:59 PM IST

social media

social media

2017 अलविदा कहने की ओर अग्रसर है। जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है, वैसे-वैसे काल अपना मुंह फैलाता जा रहा है...ताकि वह एक और साल को अपने आगोश में समेट ले। हर ओर गुजरते साल का आकलन शुरू हो गया। कौन किस पर भारी रहा...किसकी हुई जीत, किसकी हुई हार...किसने क्या खोया, किसने क्या पाया...क्या ट्रेंड में रहा...बता दें कि ग्लैमर जगत में इस तरह का आकलन सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। इन दिनों जिस बात को लेकर आकलन हो रहा है, वह सोशल मीडिया पर कौन सबसे ज्यादा हिट रहा...किसे सबसे ज्यादा लाइक मिले...। इस मामले में इस बार ट्विटर पर बॉलीवुड पिछड़ता नजर आ रहा है।

गोयाकि, ट्विटर पर इंडियन इंटरटेनमेंट सेगमेंट में सबसे ज्यादा 3 टॉपिक ट्रेंड में रहे। 'ईयर ऑन ट्विटर' हैशटैग पर भारत में साउथ इंडियन फिल्म 'बाहुबली द कन्क्लूजन' और 'मरसल' ट्रेंड में रहीं। ट्विटर ने हाल ही एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबकि, बाहुबली 2 की पॉपुलरिटी इस साल सबसे अधिक रही, जिसे फिल्म ऑफ द ईयर भी कहा गया। इस फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं, जोकि ट्विटर पर लोगों ने काफी बातें की। हिंदी भाषी फिल्म न होने के बावजूद इतनी बड़ी सफलता ट्विटर पर पहले कभी नहीं रही। यूजर्स #Bahubali2 हैशटैग के साथ लाखों बार ट्वीट किए। टॉलीवुड-बॉलीवुड की बात को छोड़ दें और छोटे पर्दे की बात करें, तो बेशक बिग बॉय ११ टीआरपी रेटिंग में टॉप 10 में जगह बनाने में सफल नहीं रहा, लेकिन ट्विटर पर यह शो पूरी तरह से छाया रहा।

ट्रेंडिंग में मरसल तीसरे नंबर पर...
बॉलीवुड की तमाम फिल्मों को एक तमिल फिल्म ने धूल चट दी। जी हां,, ये फिल्म है मारसल'जो ट्विटर पर ट्रेंडिंग के मामले में इस साल तीसरे नंबर पर बनी रही। किसी भी मुद्दे का ट्विटर पर ट्रेंड होना बड़ी बात है। मतलब ये है कि लोग उस टॉपिक पर बात कर रहे हैं और करना चाहते हैं। लेकिन यहां हैरान करने वाली बात ये है कि इस साल ट्विटर पर बॉलीवुड फिल्मों का जरा भी असर देखने को नहीं मिला। टॉप हैशटैग ट्रेंड टॉलीवुड के हिस्से ही आया है।

'

बाहुबली-2' का रहा जलवा
इस लिस्ट के एंटरटेनमेंट सेगमेंट पर नंबर-1 'बाहुबली-2' आई है। इसके बाद 'बिग बॉस 11' का स्थान रहा। फिर तमिल फिल्म 'मारसल' को जगह मिली है। जहां 'बाहुबली-2' और 'बिग बॉस-11' को लेकर लाखों-करोड़ों ट्वीट्स हुए हैं, वहीं तमिल फिल्म 'मारसल' के हैशटैग से तीन दिनों में 1.3 मिलियन ट्वीट्स किए गए।

दूसरे नंबर पर बिग बॉस 11
सबसे बड़ी हैरानी 'बिग बॉस 11' को लेकर है, क्योंकि ये शो जहां टीआरपी रेटिंग में टॉप 10 में भी नहीं पहुंचा, वहीं ट्विटर पर टॉप हैशटैग ट्रेंड में दूसरा स्थान पर काबिज है। हालांकि इस बार जो लोग इस शो का हिस्सा बने हैं, वो काफी फेमस लोग हैं। शो में इस बार फूहड़ता भी बहुत फैलाई गई। बाकी सलमान खान का स्टारडम भी एक वजह है।

लिस्ट से गायब बॉलीवुड
टॉप 3 हैशटैग ट्रेंड की लिस्ट में बॉलीवुड फिल्मों का कहीं कोई नाम नहीं आया। तो क्या इसका मतलग ये कि इस साल बॉलीवुड की फिल्में सबसे ज्यादा पिटी हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि 'बाहुबली-2' के आगे सारा बॉलीवुड पस्त नजर आया। यह कहने में जरा भी संदेह नहीं कि बाहुबली ने रीजनल सिनेमा को एक मजबूती प्रदान की है, जिसे एक अच्छी शुरू कहा जा रहा है।