1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी मैकेनिक, तो कभी स्पोर्ट्स चैंपियन रहा है, साऊथ का ये सुपरस्टार

साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार हैं जो बॉलीवुड स्टार्स से भी अधिक लोकप्रिय हैं। इन्हीं लोकप्रिय स्टार में शामिल हैं थाला अजित कुमार। इन्हें हम सुपरस्टार अजित के नाम से भी जानते हैं। अजित को विवेगेम, वेदालम जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satyam Singhai

•

Updated: 12 Nov 2021, 1:26 PM IST

south superstar ajith struggle story

कभी मैकेनिक, तो कभी स्पोर्ट्स चैंपियन रहा है, साऊथ का ये सुपरस्टार

वैसे आज अजीत साऊथ इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार के रूप में पहचाने जाते हैं। लेकिन अभिनय से पहले तक उन्हें एक कठिन संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा है। 1 नंबवर 1971 को हैदराबाद में जन्में अजित कुमार एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।

यदि सुपरस्टार अजित की शुरूआती ऐजुकेशन की बात करें तो उन्होनें 10वीं के बाद से ही स्कूल छोड़ दिया था। हालांकि बाद में उन्होनें अपनी पढ़ाई पूरी की थी। स्कूल के बाद, अपने दोस्त की मदद से वे रॉयल इन्फील्ड में अप्रेंटिस का काम करने लगे और वहाँ अजित ने 6 महीने की मैकेनिक ट्रेनिंग ली।

यह भी पढ़ें जानिए क्याें ड्राइवर को समर्पित कर दिया रजनीकांत ने दादा साहब फाल्के अवार्ड

अजित के पिता चाहते थे की अजित एक वह एक कार्पोरेट जॉब करें इसलिए उन्होने के गारमेन्ट्स की फैक्ट्री में अप्रेंटिन्स की नौकरी करना शुरू की और अपने बिजनेस को शुरू करने पर ध्यान दिया। धीरे - धीरे वे एक कुशल व्यापारी बन गए और कारोबार के लिए देश के कई भागों में जाने लगे। अजित ने इस जॉब को छोड़कर तीन पार्टनर के साथ मिलकर खुद का टेक्सटाइल का बिजनेस शुरू किया।

अजित कुमार जब टेक्सटाइल के बिजनेस में थे तब वे मॉडलिंग भी किया करते थे। वे एक व्हीकल कंपनी के एड में दिखाई दिये थे। इससे पहले वे अपने स्कूल के दिनों में फिल्म En Veedu En Kanvavar में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था। अजित कुमार को पहला लीड रोल फिल्म Prema Pusthakam में साल 1993 में मिला था। इसी साल उनकी एक और फिल्म Amaravathi रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद अजित कुमार को पहचान मिली और लोग उन्हें नोटिस करने लगे

यह भी पढ़ें अगर वो धोबी ना होता तो अमजद खान नहीं बन पाते गब्बर सिंह

अजित कुमार सिर्फ एक एक्टर नहीं हैं बल्कि एक रेसिंग ड्राईवर भी हैं। अजित कुमार उन रेसिंग ड्राईवर में शामिल हैं जो भारत और इंटरनेशनल रेस में भाग ले चुके हैं। अजित कुमार अभी तक मुंबई , चेन्नई , दिल्ली , जर्मनी और मलेशिया में रेसिंग कर चुके हैं। अजित कुमार ने साल 2003 में Formula BMW Asia Championship में भाग लिया था। इसके बाद अजित कुमार ने साल 2010 में Formula 2 में भाग लिया था। अजित कुमार को रफ्तार से काफी लगाव है इसलिए वे कई सारी रेसिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं।