8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SS Rajamouli और महेश बाबू की फिल्म में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, ब्लॉकबस्टर मूवी को मिल गया उसका विलेन!

SS Rajamouli Next Movie: एस.एस. राजामौली सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म बना रहे हैं। इसका विलेन फाइनल हो गया है।

2 min read
Google source verification
SS Rajamouli Next Movie Update

SS Rajamouli Next Movie Update: ब्लॉकबस्टर मूवी RRR के बाद से ही लोग एस.एस. राजामौली की नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिर खबर आई की वो सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ मगर लोग इसे SSMB 29 बुलाने लगे।

SSMB 29 का विलेन

अब इस मूवी से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में विलेन का किरदार कौन निभाएगा ये तय हो गया है। मजे की बात ये है कि ये भी एक साउथ इंडियन सुपरस्टार ही है। ये कोई और नहीं ‘बडे़ मियां छोटे मियां’ में विलेन बनने वाले एक्टर पृथ्वीराज (Prithviraj) हैं।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: महेश बाबू ने नहीं इस एक्टर ने ‘कल्कि एडी 2898’ में निभाया है भगवान श्रीकृष्ण का रोल

इस मूवी से जुड़े एक सोर्स ने कहा-"एस.एस. राजामौली पिछले कुछ समय से पृथ्वीराज से बात कर रहे हैं और दोनों ने आखिरकार कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए हैं। अब पृथ्वीराज एस.एस. राजामौली के निर्देशन में महेश बाबू के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

उसने आगे बताया कि इस फिल्म में पृथ्वीराज आम विलेन के जैसे नहीं होंगे। उनके किरदार को अच्छे से गढ़ा गया है। फिल्म में वो दमदार भूमिका निभाते दिखाई देंगे। साथ ही एक्टर राजामौली और महेश बाबू के साथ काम करने को एक्साइटेड भी हैं।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं कमल हासन, हर मिनट के लिए चार्ज किए 1.6 करोड़ रुपये

SSMB 29 की शूटिंग

फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है। इसे 2024 की आखिरी तिमाही / 2025 की शुरुआत तक फ्लोर पर लाने की तैयारी है। इसमें राजामौली (Rajamouli) कई अंतरराष्ट्रीय क्रू को भी शामिल करने की तैयारी में हैं। बड़े बैनर्स से इस बारे में बात चल रही है।