29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम चरण और कियारा की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘Game Changer’ का टीजर रिलीज

Game Changer: कियारा आडवाणी लखनऊ में राम चरण और निर्देशक एस. शंकर के साथ गेम चेंजर का टीज़र लॉन्च किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 9 Nov 2024, 7:48 PM IST

Game Changer Teaser Release

Game Changer Teaser Release

Game Changer: राम चरण (Ram Charan) और चर्चित अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की नई फिल्म “Game Changer” का टीज़र आज, 9 नवंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है।

नवाबों के शहर लखनऊ में इसका एक खास इवेंट हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने को-एक्टर राम चरण और फेमस निर्देशक एस. शंकर के साथ अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित पेन इंडिया फिल्म "गेम चेंजर" का टीज़र लॉन्च किया।

कियारा के साथ नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे साउथ सुपरस्टार

फिल्म इंडस्ट्री में कियारा का सफर बहुत ही शानदार रहा है। अपनी पेन इंडिया अपील के लिए जानी जाने वाली कियारा ने विभिन्न फिल्म इंडस्ट्रीज़ के बीच एक पुल का काम किया है, जिससे वह देशभर में लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं। उनके साथ इस इवेंट में राम चरण नजर आए, जो न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

बड़ी हिट की तैयारी में एक्ट्रेस

अपने दमदार अभिनय और करिश्माई स्क्रीन प्रजेंस के लिए प्रसिद्ध राम चरण ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। कियारा की पहली तेलुगु फिल्म महेश बाबू के साथ थी जो एक बड़ी हिट रही, और अब वह दूसरी बार राम चरण के साथ काम कर रही हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में और भी उत्साह बढ़ गया है।

"गेम चेंजर" एक सिनेमाई महाकाव्य बनने जा रही है, और कियारा आडवाणी और राम चरण के साथ, यह फिल्म देशभर में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:Diljit Dosanjh कैसे बने इतने बड़े सिंगर, एक ‘शो’ का करोड़ों में है चार्ज, सभी कॉन्सर्ट ‘हिट पर हिट’

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग