28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेसेस ने साउथ फिल्मों से किया था डेब्यू, तब दिखती थीं ऐसी, पहचानना होगा मुश्किल

डेब्यू फिल्म में इन एक्ट्रेसेस के लुक को देख आप भी धोखा खा जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Deepika Padukone Priyanka Chopra

Deepika Padukone Priyanka Chopra

हिंदी सिनेमा की तरह ही आज साउथ सिनेमा भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की। इन एक्ट्रेसेस के नाम जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में...

दीपिका पादुकोण:
दीपिका पादुकोण ने भी कॅरियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थी। उनकी फिल्म का नाम 'ऐश्वर्या' था जो कि साल 2006 में आई थी। इसमें उनके अपोजिट हीरो उपेंद्र थे।

प्रियंका चोपड़ा:
प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी कॅरियर की नींव भी साउथ के साथ रखी थी। उनके कॅरियर की पहली फिल्म साल 2002 में आई तमिल फिल्म Thamizhan थी। इसमें उनके अपोजिट साउथ एक्टर विजय ने काम किया था।

यामी गौतम:
यामी गौतम ने कन्नड़ फिल्म 'उल्लास उत्साह' से कॅरियर की शुरुआत की। इसमें उनके को-एक्टर गणेश थे।

कृति सेनन:
कृति सेनन के कॅरियर की पहली फिल्म तेलुगू Nenokkadine थी। इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने काम किया था।