
एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का 10 साल पुराना इंटरव्यू वायरल (फोटो सोर्स: X)
Tamil Nadu assembly election: साउथ सिनेमा के फेमस स्टार त्रिशा कृष्णन का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। ये वीडियो 2004 का है, जब त्रिशा फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई थीं। इस इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वो तमिलनाडु की सीएम बनने की इच्छा रखती हैं।
जिसमें उन्होंने कहा था, "मैं तमिलनाडु की CM बनना चाहती हूं। सच में! इंतजार करो और देखो, तुम 10 साल में देखोगे…" इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि पॉलिटिक्स में आने के बाद उनकी प्लानिंग क्या है, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, "पहले आप सब वोट देकर मुझे चुनो, फिर मैं तुम्हें बताऊंगी और हंसने लगी।"
ये 10 साल पुराना इंटरव्यू तब चार चांद लगा रहा है, जब तमिलनाडु की वर्तमान पॉलिटिकल हलचलें और सिनेमा का तालमेल सुर्खियों में हैं। आमतौर पर एक्टर-राजनेता विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के दौरान ये क्लिप सोशल मीडिया पर ज्यादा देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिशा ने हाल ही में विजय से उनके घर पर भी मुलाकात की, जहां उन्होंने उन्हें चुनाव नतीजों पर बधाई भी दी।
तो वहीं दूसरी ओर, त्रिशा की प्राइवोट लाइफ भी आए दिन चर्चा में रहती है। उनका नाम अक्सर विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और शादी के रिसेप्शन में एक साथ देखा गया है। विजय के तलाक की खबरों के बाद इन अफवाहों को और हवा मिली, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो त्रिशा ने हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म "ठग लाइफ" में काम किया है, जिसमें कमल हासन भी लीड रोल में थे। अब वो सूर्या के साथ फिल्म "करुप्पु" की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसे फेमस कॉमेडियन और डायरेक्टर आरजे बालाजी ने निर्देशित किया है।
Updated on:
04 May 2026 05:04 pm
Published on:
04 May 2026 05:04 pm
