
Veteran Telugu actress Jamuna passes away at 86
साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस जमुना का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जमुना के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों और फैंस ने अपना शोक व्यक्त किया है। जमुना ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था। वह एनटीआर और एएनआर समेत कई सुपरस्टार के साथ भी फिल्मों में काम कर चुकी थीं। उन्होंने फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कार भी जीते हैं।
16 साल की उम्र में शुरु की एक्टिंग करियर की शुरुआत
तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में लगभग 198 फिल्मों में अभिनय करने वाली जमुना, जिनका असली नाम जाना बाई था, का जन्म 30 अगस्त, 1936 को कर्नाटक के हम्पी में हुआ था। इसके बाद उनके माता-पिता श्रीनिवास राव और कौशल्या देवी आंध्र प्रदेश चले गए थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गुंटूर जिले के दुग्गीराला में प्राप्त किया था। वह अपने स्कूल के दिनों में एक मंच कलाकार हुआ करती थीं। 16 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
इन फिल्मों में नजर आई थीं जमुना
जमुना ने गरिकापारी राजाराव द्वारा निर्देशित पुत्तिलु (1953) के साथ अभिनय की शुरुआत किया था। तमिल में उन्होंने मिस्यम्मा, थंगामलाई श्यामम, मनमान परमूली, चिद्दियम देवा, ढोंगडे थम्बी ढोंगडे सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी कुछ फिल्मों में तेनाली रामकृष्ण, मुड्डू बिड्डा, गुंडम्मा कथा, रामुडु भीमुडु और पूला रंगाडु शामिल हैं। इसके अलावा वह मिस मैरी, एक्स राज, रिश्ते नैट, 'मिलन और दुल्हन' सहित 11 बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
राजनीति में भी रहा है योगदान
जमुना ने न केवल सिनेमा में बल्कि राजनीति में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि जमुना 1980 के दशक में प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं थीं। वहीं, 1989 में राजमुंदरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद के रूप में चुनी गईं। उसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी लेकिन 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया था।
आज हो सकता है अंतिम संस्कार
जमुना के परिवार में उनका बेटा वामसी जूलुरी और बेटी श्रवणथी हैं। एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है, परिवार की तरफ से जल्द ही जानकारी दी जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए फिल्म चैंबर ले जाने की संभावना है। उनका अंतिम संस्कार 27 जनवरी को दिन के अंत तक किया जाएगा। पिछला साल 2022 टॉलीवुड के लिए एक काला वर्ष रहा था, क्योंकि इस दौरान कई सुपरस्टार्स ने अंतिम सांस ली। वहीं, दिग्गज एक्ट्रेस जमुना के निधन ने अब 2023 की शुरुआत में ही फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दे दिया है।
यह भी पढ़ें: ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा 2' पर शुरू किया काम, जानें कब रिलीज होगी यह फिल्म
Published on:
27 Jan 2023 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
