14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेलुगू फिल्मों में विद्या की एंट्री, बनेंगी साउथ के सुपरस्टार की पत्नी

विद्या एक्टर रामा राव की पहली पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

2 min read
Google source verification
vidya balan

vidya balan

बॉलीवुड की 'सुलू' यानी विद्या बालन ने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। बॉलीवुड में अपने अभिनय का दम दिखाने के बाद विद्या अब तेलुगू फिल्म में काम ? करने जा रही हैं। साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एनटी रामा राव पर बनने जा रही बायोपिक में विद्या उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

बायोपिक में आएंगी नजर:
बॉलीवुड में बायोपिक बनने की जैसे लहर सी आ गई है। एक के बाद एक बायोपिक बनने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब साउथ इंडस्ट्री में भी एक बायोपिक बनने जा रही है। बात दें कि साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामा राव के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म में विद्या एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वह रामा राव की पहली पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म 'मणिकर्णिका' के सेट से एक और तस्वीर वायरल, खूबसूरत अंदाज में दिखी कंगना

इस दिन शुरू होगी शूटिंग:
इस बायोपिक फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं डायरेक्टर तेजा। तेजा ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में 29 मार्च को शुरू होगी। इस बायोपिक में रामा राव के पिता के रोल में नंदामुरी बालाकृष्णा दिखेंगे।

फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा: फैंस हुए निराश, ऐसे निकाली भड़ास

रामा राव की जिंदगी पर दो और फिल्में:
खबरों की मानें तो सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामा राव के जीवन पर आधारित दो और फिल्में बन रही हैं। जिनमें से एक फिल्म राम गोपाल वर्मा बनाएंगे। वहीं दूसरी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर केथी रेड्डी का नाम सामने आ रहा है।

'शक्ति' एक्ट्रेस रुबीना और अभिनव इस तारीख को बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में

ऐसा होगा फिल्म का सेट:
रिपोटर्स की मानें तो 'लॉन्च के तुरंत बाद एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग के लिए फिल्म की टीम ने भव्य सेट बनाया है। मूवी की लॉन्चिग के समय तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री और फिल्म स्टार्स मौजूद रहेंगे।'