बॉक्स ऑफिस पर आज के दिन दोनों बड़ी बजट की फिल्मों में बड़ा क्लैश देखने को मिला। इनमें साउथ निर्देशक मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन - 1' (Ponniyin Selvan - 1) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफी अली खान (Saif Ali Khan) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) एक साथ रिलीज हो चुकी हैं। फिलहाल, तो दोनों ही फिल्मों को लोगों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। वहीं क्रिटिक्स की ओर से आ रहे रुझानों की बात करें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की मल्टीस्टारर फिल्म 'PS-I', 'विक्रम वेधा' को पीछे छोड़ आगे निकल चुकी है। जी हां, बताया जा रहा है कि फिल्म ने तमिलनाडु में काफी अच्छी परफॉर्म कर रही है।