5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रॉकी भाई’ की नई मूवी का 8 दिसंबर को 9 बजकर 55 मिनट पर बजेगा डंका, जानिए क्या है फिल्म का नाम?

Yash Upcoming Movies: KGF के एक्टर यश ने ऐलान किया है कि वह अपनी नई फिल्म का टाइटल 8 दिसंबर को 9:55 बजे बताएंगे।

2 min read
Google source verification
yash_19_is_kgf_actor_yash_new_film_the_secret_will_be_revealed_on_december_8.jpg

यश इस फिल्म के लिए डेढ़ साल से तैयारियां कर रहे थे और इसकी कुछ डिटेल सामने आई हैं

Yash Upcoming Movies: KGF के एक्टर यश की नई फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह इंतजार 8 दिसंबर को 9 बजकर 55 मिनट पर खत्म होने वाला है। इस बात की जानकारी KGF एक्टर यश ने खुद दी है। यश जल्द ही अपनी नई फिल्म रिवील करने वाले हैं। इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट भी की है। नई फिल्म की जानकारी मिलते ही फैंस एकदम क्रेजी हो गए हैं।

कुछ महीने पहले एक खबर आई थी कि यश KGF 3 में जल्द नजर आने वाले हैं। इस वजह से वो तैयारियों में बिजी हैं। लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आया है। डायरेक्टर प्रशांत नील भी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं शेयर की है। प्रशांत नील फिलहाल प्रभास के साथ अपनी नई फिल्म Salaar को लेकर व्यस्त हैं। कहा जा रहा था कि Salaar फिल्म KGF फ्रैंचाइज का हिस्सा है, लेकिन प्रशांत नील ने इससे इनकार कर दिया है। आइए अब जानते हैं यश की नई फिल्म के बारे में…





जानिए क्या है यश की फिल्म का नाम?

KGF के एक्टर यश की नई फिल्म का नाम 'यश 19' है। इसे KVN Productions बना रहा है। यश ने खुद अपनी इस फिल्म का अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि 8 दिसंबर को सुबह 9:55 बजे फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा। इस दौरान पता चल जाएगा कि आखिर वह कौन सी फिल्म है, जिसके लिए यश पिछले एक-डेढ़ साल से तैयारियों में जुटे थे। यश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए प्रोजेक्ट की तस्वीर शेयर कर लिखा है, “समय आ चुका है। 8 दिसंबर को 9:55 बजे। स्टे ट्यून्ड टू KVN Productions.”