
yash talks about kgf chapter 3 in his recent interview
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म को दर्शको की और से काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा हैं। अब भी फिल्म की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई हैं। यह फिल्म डेली कोई नया रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। इस फिल्म की भाड़ी सफलता देख बाॅलीवुड सदमें में दिख रहा हैं। दर्शक अब KGF 3 को लेकर यश से सवाल कर रहे हैं। अब यश ने इस मुद्दे को लेकर अपनी राय रखी हैं। चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा हैं।
यश न हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा हैं कि- ”मैंने और प्रशांत ने ऑलरेडी कई सारे सीन्स सोच रखे हैं। जो हम किसी कारण चैप्टर 2 में वह सारी चीज़ें नहीं कर पाए। बहुत सारे धांसू सीन्स पड़े हैं, इसलिए हमें पता है कि संभावनाएं भरपूर हैं। मगर अभी ये सिर्फ एक आइडिया है। और हमने अभी के लिए उसे छोड़ा हुआ है। लेकिन हम अपने आइडिया पर जरुर काम करेगें।
इस इंटरव्यू में यश KGF से जुड़ने के बारें में बताते हैं। यश कहते है कि- प्रशांत के पास एक आइडिया था। वो आइडिया उन्होंने यश और होमबाले फिल्म्स को सुनाया। यह आइडिया यश को काफी पंसद आई। ये किसी खदान में घटने वाली कहानी थी। कहानी की सेटिंग की वजह से यश को पहली बार रियलाइज़ हुआ कि ये बड़ी फिल्म बन सकती है। जिसके बाद यश ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटीग को जल्दी से खत्म किया और वह इस आइडिया पर काम करना शुरु कर दिए।
यश आगे बताते हैं कि- KGF को एक फिल्म के तौर पर बनाया था। मगर प्रोडक्शन के बीच में प्रशांत ने इसे दो हिस्सों में तोड़ने का फैसला किया। क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि कुछ सीन्स जल्दबाज़ी में समेटने पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से उनका इमोशनल एंगल कमज़ोर पड़ रहा है। और वह नहीं चाहते थे कि फिल्म का कोई भी एंगल खराब हो।
आपको बता दे कि सिर्फ इंडिया में ही नहीं KGF 2 को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा हैं। इस फिल्म ने सारी फिल्मो को पछाड़ दिया हैं। इस फिल्म को काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा हैं। जहां तक KGF 2 की कमाई की बात है, तो ये फिल्म दुनियाभर से 930 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमा चुकी हैं।
Updated on:
27 Apr 2022 09:09 am
Published on:
27 Apr 2022 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
