
टोंक के डारडा हिन्द में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि।
टोंक. राजकीय उ.मा.विद्यालय डारडाहिन्द में 63वीं 17 वर्ष व 19 वर्ष छात्र वर्ग एथेलेटिक्स व साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। स्टाफ सचिव रसपाल गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी सुनील बसंल व अध्यक्ष अकबर खान रहे।
अकबर खान ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखार कर अपने जिले का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। मंच पर अतिथि यूथ जिलाध्यक्ष शाहजेब खान, प्रदेश सचिव किरोड़ी लाल मीणा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आतिफ नकवी, एनएसयूआई जिला महासचिव दौलत शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता संयोजक किशनलाल मीणा प्रधानाचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि अशोक मीणा रहे। समापन समारोह का संचालन सुनील सिरोठा ने किया। निर्णायक संयोजक अख्तर हुसैन व उप संयोजक रामलाल जाट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 152 टीमों ने भाग लिया । 17 व 19 वर्ष दोनों की चैम्पियन ट्रॉफ राउमा डारडाहिन्द ने जीती।
डारडाहिन्द के एथलीटों ने लगभग 50 प्रतिशत प्रतियोगिताओं में स्थान बनाकर अपना परचम लहराया। 17 वर्ष में सर्वश्रेष्ठ एथलीट कालूराम भील राउमावि डारडाहिन्द तथा 19 वर्ष में सर्वश्रेष्ठ एथलीट रमेशचन्द सैनी राउमावि डारडाहिन्द रहे।
विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया
निवाई. विवेक विद्यामन्दिर की ओर से 63वीं जिलास्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह पटेल महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। संयोजक मदनलाल गुर्जर ने बताया कि मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के शाखा प्रबन्धक सतनाम सिंह रहे।अध्यक्षता प्रधान चन्द्रकला गुर्जर ने की।
इस दौरान थाना प्रभारी महावीर शर्मा, मांगीलाल गुर्जर, बनवारी लाल बटावती, मदनलाल भडाना, रामभंवरसिंह एवं सहायक कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। समन्वयक रामकिशन ने बताया कि 14 वर्ष छात्र व छात्रा वर्ग में चैम्पियन शिप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी ने जीता।
100 मीटर दौड़ में यक्षिका वनस्थली, 200 मीटर में छोटी मीणा राउप्रा विद्यालय देवरी, 6 00 मीटर में कृष्णा मीणा देवरी, लम्बी कूद में कृष्णा सैनी दूनी, छात्र वर्ग में हासिम खान कोठी नातमाम, 200 मीटर में कृष्ण गोपाल मीणा राउप्रा विद्यालय सीतारामपुरा, 6 00 मी. में विनोद भाण्ड देवरी विजेता रहे। विजेता खिलाडिय़ों को शील्ड व तिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
तृतीय वर्ष रहा विजेता
टोंक. एम.बी. कृषि महाविद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह की शुरुआत निदेशक सुनील बंसल व सह निदेषक नवीन त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर की। इसमें सबसे पहले कब्बडी मैच प्रथम वर्ष व तृतीय वर्ष के मध्य खेला गया। इसमें विजेता तृतीय वर्ष टीम रही। मैच रैफरी जुनैद खान रहे। इस दौरान खेल प्रभारी बी. एल. चौधरी, व्याख्याता डॉ. आर. आर. सैन, सी. एल. रैगर, आर. आर. प्रजापत , हरिनारायण अहिरवार , आर. के. बैरवा मौजूद थे।
Published on:
07 Oct 2018 06:58 pm
