
बंथली. देवड़ावास में पंचायत मुख्यालय पर सरकारी कुएं पर लगे बिजली कनेक्शन का मीटर 9 महीने पहले फुंक गया था।
बंथली. देवड़ावास में जल योजना के तहत कुएं पर लगे बिजली कनेक्शन के जले मीटर को बदलवाने की मांग को लेकर सरपंच पुष्पादेवी मुन्दड़ा 9 महीने से बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगा रही है,
लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा है।सरपंच ने बताया कि पंचायत मुख्यालय पर सरकारी कुएं पर लगे बिजली कनेक्शन का मीटर 9 महीने पहले फुंक गया था।
इसके बाद देवली व टोंक के अभियंताओं से मीटर बदलने की गुहार की, लेकिन अब तक मीटर नहीं बदला गया।
जबकी मीटर बदलने के लिए पंचायत ने विद्युत निगम में राशि भी जमा करा दी है। इसके चलते कस्बेवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
इधर, निगम देवली के सहायक अभियंता बलराम विजय ने बतया कि मीटर बदलने का मामला जानकारी में नहीं है। कनिष्ठ अभियंता को निर्देश देकर नया मीटर लगवाया जाएगा।
Published on:
25 Oct 2016 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
