26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूलर में आए करंट से झुलसे दो मासूम, उपचार के दौरान एक घायल की हुई मौत

अचानक बिजली आने व हाथ कूलर से छू जाने से दोनों झुलस गए।  

3 min read
Google source verification
Death by current

टोंक के आईसीयू में भर्तीबच्चे का उपचार करते चिकित्सक व अन्य।

टोंक. शहर स्थित गड्ढा पहाडिय़ा क्षेत्र में कूलर में आए करंट ने गुरुवार सुबह मासूम की जान ले ली, जबकि दूसरा भाई झुलस गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग बाहर थे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने झुलसे दोनों मासूमों को सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो वर्षीय असद को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच वर्षीय बड़े भाई यासीन को आईसीयू में भर्ती किया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसा गड्ढा पहाडिय़ा क्षेत्र में रहने वाले अजीज के मकान में हुआ। लोगों के मुताबिक अजीज का पांच वर्षीय पुत्र यासीन व दो वर्षीय पुत्र असद घर में रखे कूलर के पास खेल रहे थे। इस बीच अचानक बिजली आने व हाथ कूलर से छू जाने से दोनों झुलस गए।

बालकों के माता-पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मां भी दौड़ती हुई अस्पताल पहुंची।

हालांकि मौजूद लोगों ने उसे समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन एक पुत्र के दिखाई नहीं देने पर सुधबुध खो बैठी तथा लोगों से उसके पुत्र का मुंह दिखाने का गुहार करने लगी। बाद में पुलिस ने पंचनामा कर मृतक यासीन का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



विद्युत निगम की लपारवाही से घरों में दौड़ा रहा करंट
टोंक. विद्युत वितरण निगम की लापरवाही शहर के लोगों को जख्म दे रही है। फाल्ट से मकानों में दौड़ रहे करंट को विद्युत वितरण निगम नजरअंदाज कर रही है। शहर के विवेकानंद सीनियर सैकण्डरी व उसके समीप मकान में गुरुवार को फाल्ट से विद्युत उपरण जल गए।

गनीमत रही कि भवन में करंट नहीं दौड़ा, नहीं तो विद्यालय के छात्र तथा अन्य की जान संकट में आ जाती। हालांकि फाल्ट से स्कूल में मोटर, पंखें, वाटरकूलर तथा समीप के मकान में मोटर समेत अन्य उपकरण जल गए।

इसकी शिकायत निगम के अभियंताओं से की गई, तो वे संतोषपद्र जवाब नहीं दे पाए। इधर, अचानक आए फाल्ट से स्कूल के विद्यार्थी तथा शिक्षक घबरा गए। पहले तो वे समझ नहीं पाए, लेकिन जब उपकरण जले तब उन्हें करंट दौडऩे का भय सताने लगा, लेकिन गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बाद में विद्युत निगम के अभियंताओं को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इससे पहले ताज कॉलोनी तथा शर्मा कॉलोनी में फाल्ट से मकानों में करंट दौड़ गया था। इसमें दो जल झुलस गए थे। वहीं सरकावास गांव में बिजली का तार टूटने से 34 भेड़ों की मौत हो गई थी।

फिर भी नहीं हो रही सुनवाई
शहर के सवाईमाधोपुर चौराहा के समीप शर्मा कॉलोनी तथा आस-पास के क्षेत्र में गत 18 जून दोपहर फाल्ट आने से मकानों में करंट दौड़ गया था। इस दौरान एक युवक के करंट लग गया। वहीं कई उपकरण अचानक तेज क्षमता से आई बिजली से जल गए थे। इस फाल्ट से गुर्जर छात्रावास के 30 पंखे खराब हो गए थे।

पहले झुलसी थी महीला
विद्युत वितरण निगम की अनदेखी के चलते शहर के ताज कॉलोनी के आधा दर्जन मकानों में गत 11 जून को करंट दौड़ गया था। इससे लाखों रुपए के उपकरण जल गए। वहीं करंट दौडऩे से एक महिला झुलस गई थी।

ये फाल्ट कॉलोनी के मकानों के ऊपर से गुजर रहे तारों के टकराने से आया था। इधर, शर्माकॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां भी बिजली के तार पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। इनमें आए दिन फाल्ट आता रहता है। इसकी शिकायतें भी निगम से की गई, लेकिन सुनवाईनहीं हो रही है।

ये मानते हैं कारण
फाल्ट आने का मुख्य कारण तारों को टकराना माना जाता है। ये सही भी है कि शहर में तार बेतरीब ढंग से झूल रहे हैं। अधिक तार तो पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। इससे आए दिन फाल्ट आता रहता है।