11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर पुलिस को थाने में भी किसका है डर?

सरकारी बाइक के थाने में ही लगा रखा है तालानिवाई. आमजन में विश्वास अपराधियों में डर के साथ कार्य करने वाली पुलिस को अपने ही थाने आखिर किसका डर सता रहा है? निवाई थाना परिसर में थानाधिकारी के कक्ष के बाहर पुलिस की सरकारी मोटरसाइकिल पर पुलिस कर्मियों की ओर से मोटी लोहे की चैन लगाकर ताला लगाया हुआ है। इसको देखकर थाने में परिवाद लेकर आने वाले हर कोई चौंक जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Apr 18, 2022

आखिर पुलिस को थाने में भी किसका है डर?

आखिर पुलिस को थाने में भी किसका है डर?

आखिर पुलिस को थाने में भी किसका है डर?
सरकारी बाइक के थाने में ही लगा रखा है ताला
निवाई. आमजन में विश्वास अपराधियों में डर के साथ कार्य करने वाली पुलिस को अपने ही थाने आखिर किसका डर सता रहा है? निवाई थाना परिसर में थानाधिकारी के कक्ष के बाहर पुलिस की सरकारी मोटरसाइकिल पर पुलिस कर्मियों की ओर से मोटी लोहे की चैन लगाकर ताला लगाया हुआ है। इसको देखकर थाने में परिवाद लेकर आने वाले हर कोई चौंक जाता है।


आखिर इन मोटरसाइकिलों में ऐसा क्या खास है? जो लोहे की चैन के साथ पहिए पर ताला लगाकर पेड़ पर बंधी है। जबकि पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल केवल हैडल लॉक तथा बिना लॉक के खड़ी रहती है, लेकिन निवाई थाने में दो-तीन मोटरसाइकिल के लोहे की चैन से लगा ताला इस बात को लेकर चर्चा में है कि आखिर पुलिस को किसका डर है?


थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि थाने में सरकारी बाइक के कोई ताला लगा हुआ नहीं है, जबकि कुछ पुलिस कर्मियों से इस बारे पूछा गया कि ताला क्यों लगा हुआ है। तो उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल गश्त में काम आती है और सरकार की ओर से पेट्रोल फिक्स मात्रा में मिलता है।


कोई अन्य पुलिस कर्मी किसी कार्य के लिए यह मोटरसाइकिल लेकर नहीं जाए, सिर्फ इसलिए ताला लगाया हुआ है। पत्रिका टीम की ओर से थाने में मोटरसाइकिल के पहिए पर लोहे की चैन से बांधकर ताला लगाने की फोटो खींचने के बाद आनन फानन में उक्त मोटरसाइकिलों को वहां से हटाकर कांस्टेबल के कमरों के बाहर बिना ताले के खड़ी करवा दी।


थानाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि अभी चैक करवाया हैए लेकिन किसी भी सरकारी मोटरसाइकिल के ताला लगा हुआ नहीं है।