
टोडारायसिंह. घटना के बाद टोंक सआदत अस्पताल में कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी व मृतक भवानी शंकर शर्मा। (इनसेट)
टोडारायसिंह. थानान्तर्गत कांकलवाड़ के निकट गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक का सहादत अस्पताल टोंक में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी बी.एल. मीणा ने बताया कि मृतक मेंहदवास निवासी भवानी शंकर (42) पुत्र वैद्य राधेश्याम शर्मा है। जो कि टोडारायसिंह सामुदायिक चिकित्सालय में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत है।
रोजाना की भांति गुरूवार सुबह भवानीशंकर बाइक से टोडारायसिंह जा रहा था। इसी बीच कांकलवाड़ के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बेहोशी हालत में उसे सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया जहां से हालत गम्भीर होने पर टोंक रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया। परिजनो के अनुसार मृतक भवानी शंकर टोडारायसिंह चिकित्सालय में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत था, उसके दो पुत्र अमन व आयुष है। घटना के बाद मृतक का शव मेहंदवास पहुंचने पर परिजनो में कोहराम मच गया।
कार की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत
निवाई. राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनास नदी के समीप वैष्णो देवी के मन्दिर के पास कार की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत हो गई। बरोनी थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि संजय(22) पुत्र बद्री बैरवा निवासी कवाड़ा खुर्द टोडारायसिंह सोहेला में अपने रिश्तेदार के घर से परीक्षा देने जा रहा था, जिसके कार की टक्कर लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई।मृतक छात्र की शिनाख्त उसके जेब में रखे परीक्षा के प्रवेश पत्र से हुई। पुलिस ने मृतक का टोंक सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कार से टकराया अनियंत्रित कंटेनर
बंथली. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग के देवड़ावास चौराहे पर गलत दिशा से आए कंटेनर ने जयपुर की ओर जा रही कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीन जने गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरोली चौकी पुलिस ने घायलों को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया।
दो जनों की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोडकऱ फरार हो गया। चौकी प्रभारी रामगोपाल भाट ने बताया कि घायलों में खानपुर, झालावाड़ निवासी योगेश, महेन्द्र व गोरव है। इसमें से योगेश व महेन्द्र को जयपुर रैफर किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों युवक कार में सवार होकर झालावाड़ से जयपुर जा रहे थे। इस दौरान गलत दिशा से तेज गति से आए कंटेनर चालक ने कार को टक्कर मार दी।
Published on:
13 Apr 2018 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
